IPL-2020 UAE, Part-1


  आईपीएल 2020 कई मायनों में खास है। ड्रीम इलेवन आईपीएल का शेड्यूल आ चुका है, 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच पहला मुकाबला होगा। इस बार आईपीएल में काफी कुछ नया है। नया वेन्यू, नया समय ,नया टाइटल स्पॉन्सर। नया वेन्यू कई टीमों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है और कई टीमों के लिए नुकसानदेह, खासकर उनके लिए जिन्होंने भारत की पिचों के हिसाब से ऑक्शन मे हिस्सा लिया। वैसे पिच का थोड़ा बहुत फर्क तो सभी टीमों को पड़ेगा लेकिन कुछ को थोड़ा ज्यादा। तो चलिये एक्स्प्लोर करते है सभी टीमों को और देखते है सभी 8 टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- आईपीएल की सबसे प्रचलित टीमो में से एक। कई लोग इन्हें दिल जीतने वाली टीम भी कहते है, जो मैच भी जीतती है ,दिल भी लेकिन आईपीएल नहीं। पिछले सालों की तरह इस बार भी इस टीम से आईपीएल जीतने की पूरी उम्मीद है।

आरसीबी से हर बार की तरह अपनी बेस्ट कोर को रिटेन किया है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स हर बार की तरह टीम की बल्लेबाजी की ताकत है। ऑक्शन में एरोन फिंच एक अच्छी खरीददारी है। क्रिस मॉरिस को लेकर टीम ने फिनिशर की कमी को पूरा करने की कोशिश की है लेकिन यूएई की पिचों पर वो कितने असरदार साबित होते है ये देखने वाली बात होगी। मोइन अली यूएई की कंडीशन्स में आरसीबी के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते है, उनके स्पिनर्स को बड़े हिट मारने की क्षमता और ऑफ स्पिन गेंदबाजी फायदेमंद साबित हो सकती है। पार्थिव पटेल और देवदत पेडिकल में से एक ही प्लेयर टीम में फिट बैठता है, अगर डिविलियर्स कीपिंग करते है तभी पेडिकल खेल पाएंगे। शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, गुरकीरत मान में से दो की जगह टीम में बनती है। टीम डेल स्टेन को भी आजमाना चाहेगी लेकिन इसके लिए शायद मॉरिस को बाहर बैठना पड़े। चहल, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी के रूप में टीम के पास अच्छा स्पिन बैंक है। तेज गेंदबाजी काफी हद तक नवदीप सैनी के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को भी किफायती गेंदबाजी करनी होगी। कुल मिलाकर टीम हर बार की तरह अच्छी लग रही है लेकिन शुरू के मैच महत्वपूर्ण रहेगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि टीम के ज्यादातर बल्लेबाज स्पिन अच्छा खेलते है और स्लो पिच पर सिंगल-डबल लेने के लिए भी टीम के पास अच्छे बल्लेबाज है। डेथ ओवरों में गेंदबाजी अभी भी टीम की कमजोरी बनी हुई है लेकिन स्पिन फ़्रेंडली पिच टीम को थोड़ी राहत दे सकती क्योंकि यहां टीम 10-12 ओवर स्पिनर्स से निकलवा सकती है।

बेस्ट प्लेइंग इलेवन :- फिंच, पार्थिव पटेल(wk), विराट कोहली(c), एबी डीविलियर्स, मोइन अली, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।


राजस्थान रॉयल्स :- राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम है जो हमेशा युवा टैलेंट को बढ़ावा देती आई है। इसी कड़ी में इस बार यशश्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, मयंक मार्कण्डेय को मौका दिया है। टीम की ताकत टीम के चार प्रमुख विदेशी खिलाड़ी जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर है। सोने पर सुहागा इस बात का है कि चारो अच्छी टीमो के खिलाफ क्रिकेट खेलकर आईपीएल में हिस्सा लेगे। जोस बटलर का शानदार फॉर्म टीम के लिए एक और अच्छी खुशखबरी है। टीम की चिंता टीम का प्लेइंग कॉम्बिनेशन है। रॉबिन उथप्पा और जायसवाल में से एक को चुनना, अच्छे फिनिशर की कमी टीम की चिंताएं है लेकिन इन सब के बावजूद टीम अच्छी लग रही है। यूएई की कंडीशन का फायदा उनादकट भी उठाना चाहेगे, श्रेयस गोपाल से भी टीम को काफी उम्मीदें होगी। रियान पराग के पास खुद को साबित करने का मौका है, संजू सैमसन भी फिर एकबार अपना टैलेंट दिखाना चाहेगे। मनन वोहरा, लोमरोर, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया के रूप में टीम के पास अच्छा स्टैंड बाई है। कार्तिक त्यागी और जायसवाल टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते है। डेविड मिलर, ओशेल थॉमस, टॉम करन को पहली प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लगता है लेकिन जरूरत पड़ने पर ये खिलाड़ी भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते है।

बेस्ट प्लेइंग इलेवन :- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी।


ये था दो टीमो का एनालिसिस, अगले पार्ट में अन्य टीमों को एक्स्प्लोर करेगे। आप को यह ब्लॉग कैसा लगा जरूर बताए और अपनी प्लेइंग इलेवन भी बताए।

धन्यवाद, जय हिंद।


Comments

Post a Comment