IPL-2020 UAE, Part 2
पहले भाग में हमने जाना आईपीएल 2020 की दो टीमो राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बारे में, इस भाग में हम जानेंगे अन्य 3 टीमों किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बारे में।
किंग्स इलेवन पंजाब:- किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार ऑन पेपर अच्छी लग रही है। टीम के पास अच्छे विस्फोटक बल्लेबाज है, अच्छे गेंदबाज है और साथ ही अच्छे ऑल राउंडर भी। टीम के कप्तान केएल राहुल है जो काफी यंग और सुलझे हुए कप्तान है और साथ ही टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी है। मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, करुण नायर के रूप में अच्छा इंडियन कोर भी टीम के पास मौजूद है। विदेशी खिलाड़ियों की बात करे तो टीम ने काफी नए और बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया है। मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है, कॉट्रेल को भी टीम ने बड़ी राशि देकर शामिल किया है लेकिन शायद यूएई की कंडीशन्स के लिए नहीं, निकोलस पूरण, क्रिस गेल व मुजीब को टीम ने रिटेन किया है, नीशाम भी टीम में शामिल हुए है, क्रिस जॉर्डन भी टीम का हिस्सा है। कृष्णप्पा गौतम, अंडर 19 के स्टार रवि बिशनोई व मुरुगन अश्विन के रूप में टीम के पास अच्छे भारतीय स्पिनर्स मौजूद है। टीम की कमजोरी है तेज गेंदबाजी जो काफी हद तक मोहम्मद शमी पर निर्भर है, ईशान पोरेल एक अच्छे युवा गेंदबाज है लेकिन उनके पास आईपीएल में गेंदबाजी का अनुभव नहीं है और चार विदेशी खिलाड़ियों की बाध्यता के कारण कॉट्रेल का शुरुआती मैच खेलना संभव नहीं लगता। इसके साथ ही टीम के पास बड़े स्टेज पर खेलने के एक्सपीरियंस की कमी भी टीम का कमजोर पक्ष है।
बेस्ट प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल( c, wk), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल,ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, मंदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिशनोई, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल।
चेन्नई सुपरकिंग्स:- चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल शुरू होने से पहले ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, पहले सुरेश रैना और अब हरभजन सिंह निजी कारणों से आईपीएल से बाहर हो गए है साथ ही कोरोना का प्रभाव भी टीम पर पड़ा है। तमाम अड़चनों के बाद भी टीम बैलेंस लग रही है,अनुभवी खिलाड़ी टीम की ताकत भी है और कमजोरी भी। यूएई में आईपीएल होना टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसका कारण इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, करन शर्मा, मिचेल सेंटनर जैसी स्पिनर और ड्वेन ब्रावो जैसा गेंदबाज है। चेन्नई का परफॉर्मेंस काफी हद तक निर्भर करेगा महेंद्र सिंह धोनी पर जो अगर फॉर्म में रहे तो टीम की पूरी सूरत बदलने की क्षमता रखते। रैना की कमी को फाफ डु प्लेसिस को पूरा करना होगा। वाट्सन, रायडू, केदार जाधव से भी टीम को काफी उम्मीद होगी। तेज गेंदबाजी टीम की कमजोरी साबित हो सकती है अगर ब्रावो फॉर्म में नहीं रहे तो।
बेस्ट प्लेइंग इलेवन:- मुरली विजय, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, धोनी( c, wk), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर।
मुंबई इंडियन्स:- सब से ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है। टीम के पास सबसे क्वालिटी बल्लेबाज और ऑल राउंडर है, बुमराह व बोल्ट के रूप में तगड़े तेज गेंदबाज भी है। टीम की एकमात्र कमी है स्पिन गेंदबाजी जो लीग में सबसे कमजोर नजर आ रही है खासकर यूएई की कंडीशन्स को ध्यान में रखते हुए। टीम की बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन रोहित शर्मा और डिकॉक के फॉर्म पर काफी हद तक निर्भर करेगी, मुंबई इंडियन्स को इस बार अच्छी शुरुआत करनी होगी क्योंकि इन कंडीशन्स में पिच धीरे धीरे स्लो होगी और मुंबई की टीम को देखते हुए वापसी करना मुश्किल होगा।
बेस्ट प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा(c), डिकॉक(wk), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कुलटर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
आज के भाग में इतना ही, जल्द ही अगले भाग में जानेंगे अन्य तीन टीमो के बारे में।
धन्यवाद, जय हिंद।

Comments
Post a Comment